Tuesday, March 3, 2026
Homeभारतविश्व शौचालय दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सरपंच सम्मेलन में ग्राम...

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सरपंच सम्मेलन में ग्राम पंचायत चनवारीडांड सम्मानित

एमसीबी, छत्तीसगढ़। अंतरराष्ट्रीय विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मेफेयर परिसर में राज्य स्तरीय महिला सरपंच स्वच्छता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता के विभिन्न आयामों पर सक्रिय और उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को इस सम्मेलन में सम्मानित किया गया।

सम्मेलन का नेतृत्व माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने ग्रामीण स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने में महिला सरपंचों की अग्रणी भूमिका को सराहा। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एमसीबी जिले से सम्मेलन में ग्राम पंचायत लालपुर की सरपंच श्रीमती उर्मिला सिंह, बोरीडांड की सरपंच निवेश लकड़ा, चनवारीडांड की सरपंच सोनू सिंह, ग्राम पंचायत कोड़ा की सरपंच सुनीता सिंह, देवाडांड की सरपंच रीता भगत तथा गिद्धमुड़ी की सरपंच सरोज मरपच्ची सहित कुल 200 से अधिक सरपंचों ने सहभागिता की।ग्राम पंचायत चनवारीडांड – स्वच्छता का प्रेरक मॉडल

जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत चनवारीडांड ने स्वच्छता के सभी प्रमुख आयामों पर प्रभावी पहल की है। सरपंच सोनू सिंह के नेतृत्व में तालाबों में जनसहभागिता से नियमित श्रमदान, घर-घर अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था का प्रभावी संचालन, प्लास्टिक प्रबंधन इकाई की प्रारंभिक स्थापना एवं समुदाय में व्यवहार परिवर्तन गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक किए गए। इन उल्लेखनीय प्रयासों ने ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता का एक अनुकरणीय मॉडल बना दिया है।

छत्तीसगढ़ की पहली तृतीय लिंग सरपंच – सोनू सिंह

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि सोनू सिंह छत्तीसगढ़ की पहली तृतीय लिंग सरपंच हैं, जो अपने नेतृत्व, संवेदनशीलता और समर्पित सेवा के लिए पूरे प्रदेश में प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। उनके अभिनव कार्यों और जिम्मेदार नेतृत्व को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मंच से सराहा और उन्हें सम्मानित किया।

सम्मेलन में हुई उच्चस्तरीय उपस्थिति

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्रीमती निहारिका सिंह, मिशन संचालक श्री अश्विनी देवगन, यूनिसेफ के वॉश स्पेशलिस्ट श्री सुजॉय मजुमदार सहित राज्यभर की महिला सरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को ग्राम स्तर पर जन-भागीदारी से बढ़ावा देना एवं महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना रहा।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments