Thursday, March 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़गौण खनिज रेत खदानों के ई-नीलामी हेतु प्रशिक्षण 14 अक्टूबर को

गौण खनिज रेत खदानों के ई-नीलामी हेतु प्रशिक्षण 14 अक्टूबर को

सरगुजा संभाग में जिलाधिकारियों और इच्छुक बोली कर्ताओं को दी जाएगी विस्तृत जानकारी

एमसीबी, छत्तीसगढ़! यह सम्पूर्ण प्रक्रिया एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगी। निविदा जारी करने से लेकर बोली कर्ताओं का पंजीयन, तकनीकी पात्रता की जाँच, बोली प्रक्रिया, लॉटरी और अधिमानी बोलीदार के चयन तक की सभी कार्यवाही ऑनलाइन माध्यम से होगी।

इसी क्रम में जिलाधिकारियों और इच्छुक बोली कर्ताओं को एमएसटीसी पोर्टल के संचालन और ई-नीलामी की बारीकियों से अवगत कराने हेतु संभागवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरगुजा संभाग के लिए यह प्रशिक्षण 14 अक्टूबर 2025 को सायं 4ः00 बजे से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला सरगुजा (छ.ग.) के सभा कक्ष में होगा। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ई-नीलामी से संबंधित सभी चरणों-पोर्टल पर पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी परीक्षण एवं चयन प्रक्रिया-की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसमें जिलाधिकारियों के साथ-साथ इच्छुक बोली कर्ता एवं आवेदक भी सम्मिलित होंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रेत खदानों के पारदर्शी आवंटन और नई व्यवस्था को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments