Sunday, April 20, 2025
Homeभारतअखिल गोंडवाना कोया पुनें भूमका सेवा संस्था का बैठक गोंडवाना भवन टिकरापारा...

अखिल गोंडवाना कोया पुनें भूमका सेवा संस्था का बैठक गोंडवाना भवन टिकरापारा में हुआ संपन्न

रमेशचंद्र श्याम रायपुर -: अखिल गोंडवाना कोया पुनें भूमका सेवा संस्था के तत्वावधान में दिनांक 19.11.2022 को गोंडवाना भवन टिकरापारा रायपुर में गोंड़ समाज की बैठक हुई। जिसमें समाज के विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी गण आमंत्रित थे। भूमका सेवा संस्था से गेंदा सिंह उईके म. प्र. जीता मर्सकोले सिवनी म.प्र., गेंदलाल मगलू, राजकुमार कुंजाम झारखंड प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सम्मानित भूमका जनों ने राष्टीय स्तर पर गोंडवाना की गोंडि धर्म संस्कृति, भाषा एवं ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण तथा समाज के ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे। गोंड़ समुदाय के विभिन्न क्षेत्रीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय संगठनों को अपने अस्तित्व को कायम रखते हुए धार्मिक और सांस्कृतिक विचार मे एकरूपता बनाए रखें।
माननीय ननकी राम सिदार संपिया (खरसिया) के संयोजन एवं मार्गदर्शन में निर्मित मालखरौदा राज के सामाजिक सविधान का विमोचन भी किया गया। उनके सामाजिक अनुभव के साथ संविधान निर्माण के लिए उन्हे श्रीफल और शाल से सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा से सर्व श्री रमेश चंद्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, उम्मेदि राम गंगराले प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव तरुण नेताम, प्रदेश रिखीराम नेताम, संयुक्त सचिव जयपाल सिंह ठाकुर, विनोद नागवंशी, उदय नेताम, भीखम सिंह ठाकुर, युवा प्र. प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती तामेश्वरी ठाकुर जिला दुर्ग, श्रीमती सुशीला नेताम जिला राजनाँदगांव, ननकी राम सिदार जिला सक्ती, प्रेम सागर मरकाम जिला बिलासपूर,फेकनसिंह मरावी महासचिव जिला जांजगीर चांपा, श्यामलाल सिदार जिला रायगढ़, विजय मरपच्ची जिला अध्यक्ष सरगुजा, कंदर्प राज सिदार जिला अध्यक्ष रायगढ़, बिलासपुर से समयसिंह गोंड़ कार्यकारी जिला अध्यक्ष, विवेक ध्रुव जिला अध्यक्ष युवा प्रभाग, शिवनारायण चेचाम प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्र. प्रस्ता. सूरज मरकाम जिला उपाध्यक्ष, घनश्याम खुशरों कार्यकारिणी सदस्य, अविनाश ध्रुव, बुधराम मरावी, फिरत मरकाम, जगदीश प्रसाद सिदार, राजेन्द्र मरकाम जिला उपाध्यक्ष, अमृतलाल मरावी कार्यकारिणी सदस्य, छेदिलाल नेताम अध्यक्ष सीपत उपकेंद्र, मालखरौदा राज से सर्वश्री अवध किशोर नेताम केंदीय अध्यक्ष मालखरौदा राज, रामलाल राज महासचिव, किरण नेताम केंद्रीय सचिव, बलवंत सिंह जगत जिला अध्यक्ष छ. ग. गोंडवाना गोंड़ महासभा, लखनसिंह कोषाध्यक्ष, कन्हैया लाल मरावी, श्रीमती संगीता सिदार अध्यक्ष महिला प्र. श्रीमती उत्तरी सिदार सहित प्रदेश भर के सम्मानित सगाजन सम्मिलित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home