Sunday, August 3, 2025
Homeभारतमुख्यमंत्री ने किया मेधावी श्रमिक पुत्री का सम्मान, वंदना सिंह को मिला...

मुख्यमंत्री ने किया मेधावी श्रमिक पुत्री का सम्मान, वंदना सिंह को मिला 1 लाख का चेक

रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिले की वंदना सिंह हुई सम्मानित

एमसीबी, छत्तीसगढ़/ आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में एक गरिमामय आयोजन में श्रमिक परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत किया गया था, जिसमें बोर्ड परीक्षा (10वीं एवं 12वीं) में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री एवं भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की प्रतिभावान छात्रा कुमारी वंदना सिंह, पिता श्री रामपाल सिंह, निवासी ग्राम नौढिया, विकासखंड भरतपुर, को भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर से इस सम्मान कार्यक्रम में छात्रा को सफलतापूर्वक सम्मिलित कराने हेतु श्रम विभाग की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। श्रम पदाधिकारी सुश्री तनुजा मांझी के कुशल निर्देशन में श्रम निरीक्षक विनय सिंह ठाकुर एवं श्रमिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार साहू ने विशेष योगदान दिया, जिनकी समन्वयात्मक भूमिका के कारण छात्रा को सम्मान समारोह में सम्मिलित कर गौरव प्रदान किया जा सका। इस आयोजन से न केवल छात्रा वंदना सिंह का मनोबल बढ़ा है, बल्कि जिले के अन्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने और शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments