कांकेर -: भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जनजातीय समुदाय ने आज प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर गम्भीर आरोप लगाने के साथ साथ उप चुनाव में प्रत्याशी उतारने के संकेत दे दिए हैं। जनजातीय समुदाय ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को भी बस्तर में दोबारा प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी है। जनजातीय समुदाय ने गोंडवाना भवन कांकेर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 32 प्रतिशत आरक्षण में कटौती की जिम्मेदार प्रदेश सरकार ने, हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब तक कोई ऐसा कदम नही उठाया है
, जिससे यह लगे कि सरकार जनजातीय समुदाय के साथ है। जनजातीय समुदाय के नेता जीवन सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बस्तर प्रवास के दौरान आरक्षण के मुद्दे पर जनजातीय समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनजातीय समाज कांग्रेस सरकार को सबक जरूर सिखाएगा।