Monday, August 25, 2025
Homeमनोरंजनदादा हीरा सिंह मरकाम के पदचिन्हों पर चलकर गोंगपा को जन-जन तक...

दादा हीरा सिंह मरकाम के पदचिन्हों पर चलकर गोंगपा को जन-जन तक पहुंचाने डॉ हीरा धुर्वे ने लिया संकल्प

दादा हीरा सिंह मरकाम के पदचिन्हों पर चलकर गोंगपा को जन-जन तक पहुंचाने डॉ हीरा धुर्वे ने लिया संकल्प

केवलारी -: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमान सिंह परते की अनुशंसा पर गोगपा के संभागीय अध्यक्ष श्री महतलाल वरकडे द्वारा 5 नवंबर 2022 दिन शनिवार को है जबलपुर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं च विधानसभा प्रभारी विधानसभा क्षेत्र केवलारी जिला सिवनी के पद पर डॉक्टर हीरा धुर्वे को नियुक्ति किया गया है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दिया है। इसी तारतम्य में गोगपा ने केवलारी में 2023 में गोगपा का कब्जा करने डॉ हीरा धुर्वे को पार्टी ने विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी है। तिरुमाल डॉक्टर हीरा धुर्वे ग्राम कुचीवाड़ा पोस्ट खापा बाजार तहसील केवलारी जिला सिवनी के निवासी हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की संभाग कमेटी द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं केवलारी विधानसभा प्रभारी के पद पर नियुक्ति से डॉक्टर हीरा धुर्वे द्वारा शनिवार को पार्टी के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करने एवं गोंडवाना गणतंत्री पार्टी को क्षेत्र के जन जन तक पहुंचाने और जन समस्याओं को उठाकर उनके निवारण हेतु कार्य करने का की बात कही गई। इसके साथ ही लिंगोवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के पांच वचनों को साक्षी मानकर गोगपा पार्टी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जबलपुर संभाग एवं विधानसभा क्षेत्र केवलारी प्रभारी के पद ग्रहण कर संकल्प लिया गया।

अरविंद भलावी ने बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा डॉ. हीरा धुर्वे का स्वागत किया गया इसके साथ ही गोगपा के वचनों एवं दादा हीरा सिंह मरकाम जी के पदचिन्हों में चलकर उनकी रीति में कार्य करते हुए गोंगपा को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करने की उम्मीद जताई गई। डॉ हीरा धुर्वे द्वारा गोगपा के सभी अधिकारियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। साथ ही पार्टी की इच्छा अनुसार पूर्ण रूप से कार्य करने की बात कही गई ।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments