रमेशचंद्र श्याम बिलासपुर :- सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बिलासपुर की बैठक गोंडवाना भवन जोरापारा सरकंडा में हुई, जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया ।
1. राज्य प्रशासन द्वारा 1 नवंबर से 3 नवंबर 2022 तक आयोजित 22 वां राज्योत्सव के अंतर्गत तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का बहिष्कार करने का पत्र मुख्य मंत्री और आदिवासी विकास मंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से दिया जाए।
2. तहसील / ब्लॉक / पुलिस चौकी स्तर में भी बहिष्कार पत्र दिया जाए।
3. उक्त आयोजन में जिले से कोई भी लोक नृत्य मंडली नहीं भेजा जाएगा।
4. जब तक राज्य शासन द्वारा 32% आरक्षण बहाल नहीं किया जाता तब तक राज्य शासन के प्रति असहयोग आंदोलन / विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
5. 15.11.2022 को आर्थिक नाके बंदी किया जाएगा। कोटा क्षेत्र के साथियों ने जिले में एक ही जगह रतनपुर में नेशनल हाइवे पर नाकाबंदी का प्रस्ताव रखा। इस पर और आगे सोच विचारकर निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में सर्वश्री भगवान सिंह रावटे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रामनाथ साय महासचिव अकबर राम कॉर्राम अध्यक्ष गोंडवाना गोंड़ महासभा छत्तीसगढ़, सुभाष परते प्रदेश अध्यक्ष युवा प्र. शिव नारायण चेचाम जिला अध्यक्ष युवा प्र. जदुनाथ सिंह उईके, जिला संयुक्त सचिव, बद्री खैरवार संगठन मंत्री युवा प्र. श्यामलाल मरकाम, उदयभान सिंह उईके, कांक्षरां पोरते, ओमप्रकाश पोरते, छेदीलाल नेताम कोषाध्यक्ष गोंडवाना उपमहासभा सीपत, घनश्याम खुशरों सचिव सीपत, अमृतलाल मरावी उपाध्यक्ष युवा प्र सीपत परिक्षेत्र, फिरत राम मरकाम, पत्रुस तिर्की, मंगल सिंह नेताम,राजेन्द्र मरकाम, सियाराम नेताम, डी पी भूपाल, डी आर सिदार, धनेश्वर नेताम, के के पैकरा अध्यक्ष कँवर समाज, देवसिंह कँवर, अलेक्जेंडर कूजुर अध्यक्ष उरांव समाज, रामाधार कोल, परमेश्वर खुशरों, हुकूम पोरते, कैलाश कुमार श्याम, गोरेलाल उदेस, श्यामलाल मरावी, शिव प्रसाद जगत, सुरजीत खैरवार, एन अल ध्रुव, श्रीमती सीता देवी सहित कई प्रबुद्ध सगाजन उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन श्री रिखीराम नेताम जिला महासचिव ने किया। आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष ने किया।
बैठक के बाद आदिवासी नृत्य महोत्सव का बहिष्कार पत्र कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और आदिवासी विकास मंत्री के नाम दिया गया।