Sunday, April 26, 2026
Homeभारतजम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान 4 अक्टूबर को...

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में एक चरण में मतदान होगा जो 1 अक्टूबर को होगा, जबकि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को संपन्न होगा। दोनों ही राज्यों के चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव

जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों पर सबसे ज्यादा निगाहें हैं, क्योंकि आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पहली बार वोटिंग हो रही है। केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था, जिसमें गृह सचिव अजय भल्ला के साथ जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालातों का जायजा लिया गया था। 

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव की जानकारी

हरियाणा में 90 सीटों के लिए 1 अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा। पिछला विधानसभा चुनाव 2019 में हुआ था, जिसमें मतदान 21 अक्टूबर को और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे, जिसमें 87 सीटें थीं। परिसीमन के बाद, जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है, जिनमें से 43 सीटें जम्मू और 47 सीटें कश्मीर में हैं।

महाराष्ट्र और झारखंड में भी जल्द हो सकता है चुनावी ऐलान

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल इस वर्ष नवंबर में समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग जल्द ही इन राज्यों के लिए भी चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है। महाराष्ट्र की 288 और झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए आखिरी बार 2019 में मतदान हुआ था।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments