Monday, August 25, 2025
Homeखेलगीदम में  गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़ , कबड्ड़ी, खो-खो, रस्साकसी,...

गीदम में  गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़ , कबड्ड़ी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ जैसे अनेकों छत्तीसगढ़िया खेलों का आयोजन किया जा रहा है

गीदम :-  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन गीदम नगर पंचायत क्षेत्र के एजुकेशन सिटी जावंगा स्थित एकलव्य खेल मैदान में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवती कर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा व वरिष्ठ कांग्रेसी विमल सुराना, नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी सुराना, उपाध्यक्ष मनकू राम लेकामी, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के गौरव गुप्ता और शिव राठौर उपस्थित रहे। इस खेल महोत्सव में नगर पंचायत गीदम के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के बच्चों के साथ साथ आम नागरिकों ने भाग लिया। जिसमें तीन आयु वर्ग के 18 वर्ष तक, 18 वर्ष से 40 वर्ष तक व 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक देवती महेंद्र कर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पारंपरिक खेलों को जीवित रखने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत पूरे राज्य में पारंपरिक खेलों का आयोजन कराया जा रहा है। जिससे हमारी संस्कृति और विरासत हमेशा जीवंत बनी रहे। इसी तारतम्य में गीदम नगर पंचायत क्षेत्र में यह आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी विमल सुराना ने कहा कि पारंपरिक खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा इस तरह का आयोजन लगातार होते रहना चाहिए । जिपं सदस्य सुलोचना कर्मा ने कहा कि इस ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं और नई पीढ़ी जो आज की तकनीकी संसाधनों के बीच अपने पारंपरिक खेलों दूर हो गई है उन्हें आज इन्हें सीखने का अवसर मिल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी सुराना ने कहा कि पारंपरिक खेलों से बच्चों का बौद्धिक के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है। कोरोना काल के बाद जो बच्चे घरों में रह गए थे उन्हें खुलकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर इस प्रकार के आयोजन से मिलेगा । साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलोचन सेठिया, एल्डरमैन राजेश गुप्ता, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ रजा, रजत दहिया, राघवेंद्र सिंह बघेल, पार्षद शेख सिराजुद्दीन, सावित्री साहू, रघुनाथ अतरा, इतवारी साहू, खंड शिक्षा अधिकारी शेख रफीक, सीएमओ भगवती प्रसाद ध्रुव व अन्य अधिकारी कर्मचारियो के साथ साथ शिक्षक – शिक्षिकाएं, बच्चे व बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments