Monday, August 25, 2025
Homeभारतडोंगरीगढ़, गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह में 11 जोडे बंधे वैवाहिक संबंध में

डोंगरीगढ़, गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह में 11 जोडे बंधे वैवाहिक संबंध में

लोरमी छत्तीसगढ़: गोंडवाना दुल्हिपेन -दूल्हापेन शक्ति प्रतिस्थापना महोत्सव 2024 प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम डोंगरीगढ में गोण्डवाना आदर्श सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया। प्रथम चरण के कार्यक्रम इस प्रकार रहा दिनांक 21 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को मंड़वा चूलमाटी मायन का कार्यक्रम हुआ जिसके मुख्य अतिथि तिरु. नारायणसुर लाल मरकाम (संस्थापक गोंडवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छ ग ), कार्यक्रम के अध्यक्षता तिरु. लल्ला राम नेताम एवं विशिष्ट अतिथि रहे तिरु. तिरिथ राम नेताम (सेवानिवृत थाना प्रभारी ), तिरु. तिरु. चंदन सिंह पट्टा (सचिव गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह समिति), तिरु. गंगाराम पट्टा (वरिष्ठ समाज सेवी ), तिरु. रुपसिंह मरकाम (वरिष्ठ समाज सेवी ), तिरु. राधे सिंह धुर्वे (समाज सेवी ) एवं अन्य समाज सेवी उपस्थिति में प्रथम दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। द्वितीय चरण के कार्यक्रम 22 अप्रैल 2024 दिन रविवार को बारात भांवर टिकावन एवं बिदाई का कार्यक्रम किया गया ।

इसवर्ष सामूहिक विवाह में 11 जोडे वर-वधु गोण्डी रीति रिवाजों से एक दुसरे के जीवनसाथी बने, द्वितीय दिवस दुल्हिपेन दूल्हापेन आशीर्वाद समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पालीतानाखार के यशस्वी विधायक तिरुमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम जी एवं तिरुमाल श्याम सिंह मरकाम जी (राष्ट्रीय महासचिव गों.ग.पा.) इस कार्यक्रम के अध्यक्षता तिरुमाल दिनेश शाह उइके (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोयापुनेम गोंडवाना महासभा ), विशिष्ट अतिथि के रूप में तिरु. प्रभु सिंह जगत (प्रदेश अध्यक्ष युमो गोंगपा छ ग ), तिरु. विश्वनाथ सिंह पोर्ते (प्रदेश कोषाध्यक्ष गोंगपा छ ग ), तिरु बाबूलाल जगत (प्रदेश महासचिव गोंडवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन छ ग ), तिरु. तिरु. झुना रावेन जगत (संभागीय प्रचार मंत्री गोंगपा बिलासपुर ), तिरु. सतीश श्याम (पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोंगपा कवर्धा ), तिरु भुवन सिंह श्याम (जिलाध्यक्ष गोंगपा मुंगेली ), तिरु. भानुप्रताप धुर्वे (जिला महामंत्री गोंगपा मुंगेली ), तिरु. बलराम पट्टा (जिला महामंत्री गोंगपा मुंगेली ), तिरु. संजीत मरकाम (जिला उपाध्यक्ष गोंगपा मुंगेली ), तिरु. सुरेश पोर्ते (जिला महासचिव गोंगपा मुंगेली ), तिरु सुधवार सिंह पट्टा (जिला सहसचिव गोंगपा मुंगेली ), तिरु. स्वारथ सिंह ध्रुवे (पूर्व जिलाध्यक्ष गोंगपा मुंगेली ), तिरु. शैलेन्द्र राज (जिला कार्यकारिणी सदस्य गोंगपा मुंगेली ), तिरुमाय तिलोत्मा मरकाम (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोंगपा ), तिरुमाय राजीन नेताम (ब्लॉक अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ लोरमी ), तिरु. बलराम मरावी (ब्लॉक महासचिव गोंगपा पंडरिया ), तिरु. मानसिंह चेचाम (युवा समाज सेवक ), तिरु. रामसनेही मरावी जी (सेवनिवृत प्रधान पाठक लोरमी ), एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

   मुख्य अतिथि के आगमन पर उनका आतिशबाजी से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी वर -वधु से परिचय प्राप्त करते हुए सभी जोडें को टीकावन टीका, उन्हें गोण्डवाना के सात वचन देकर गोण्डी धर्म ,संस्कृति से आबध्द किया। मंचस्थ अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज के मंहगी शादियों से बेहतर सामूहिक विवाह के आयोजन को बताया। सभी नवयुगलों को विवाह प्रमाण पत्र आयोजन समिति के द्वारा मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए सभी नववैवाहिक जोडो को आपसी प्रेम, विश्वास तथा समर्पण के साथ जीवनभर साथ रहने का आर्शीवाद प्रदान कियें।

विशिष्ट अतिथि श्यामसिंह मरकाम जी ने सभी नववैवाहिक जोडों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभा को संबोधित करते हुए दिनेश शाह उइके जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोयापूनेम महासभा छत्तीसगढ़) ने सामूहिक विवाह को आज समाज के लिए अनिवार्य बताया जिसमें सभी वर्गों के वर -वधु की शादियां कम पैसा व्यय कर फिजूलखर्ची से बचा जा सकता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों ,समाज प्रमुखों ,समाजसेवियों ,प्रबुद्धजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments