Sunday, August 24, 2025
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, राजनीतिक आरोपों में उलझी भाजपा और...

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, राजनीतिक आरोपों में उलझी भाजपा और कांग्रेस

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद राजनीतिक दलों के बीच आपसी विवाद तेज हो गया है। दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद 55 वर्षीय अरविंद केजरीवाल भारत के पहले मौजूदा मुख्यमंत्री बन गए हैं।

कई राजनीतिक दलों ने ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की और दावा किया है कि इससे पता चलता है कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा लोकसभा चुनाव से एक महीने का भी कम समय बचा है इसीलिए इतनी “घबराई हुई” है। विपक्षी दलों ने बीजेपी पर बदले की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा की आलोचना की है और आरोप लगाया है कि भगवा पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजों से डरी हुई है और घबराहट में विपक्ष के लिए हर तरह की समस्याएं पैदा कर रही है।

कांग्रेस ने अपने बैंक खाते फ्रीज करने को लेकर भी केंद्र की आलोचना की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा वैसे ही चुनाव कराना चाहती है जैसे रूस और उत्तर कोरिया में होते हैं जहां चुनाव परिणाम सत्तारूढ़ पार्टी की इच्छा के अनुरूप होते हैं। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाए जाने के बाद शीर्ष सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बैंक खाते फ्रीज नहीं किए गए हैं, लेकिन सरकार ने कानूनी तौर पर बकाया राशि (135 करोड़ रुपये) वसूल कर ली है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments