झारखण्ड: झारखंड में राजनीतिक महाभियोग के बाद एक नया दांव शुरू हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व विधायक और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने मंगलवार को अपनी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है।यह घटना राजनीतिक दलों के बीच तनाव को और भी तेज कर देगी। हेमंत सोरेन जिस कथित उत्पीड़न के संहारे भाजपा को मात देने की कोशिश कर रहे हैं, उनके भाभी सीता सोरेन के खेमा में आने से भाजपा को मजबूती मिल सकती है।
पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी, और इस बार भाजपा झारखंड में क्लीन स्वीप करने की मुख्य योजना बना रही है।जेएमएम के लिए सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होना दांव को और भी बढ़ा दिया है, जिससे राजनीतिक गतिरोध में नई गति आ गया है। झारखंड में विपक्ष और सत्ताधारी पार्टियों के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है और इस घटना ने इसे और भी चरम पर ले जाने की संभावना बढ़ा दी है।