Tuesday, March 3, 2026
Homeसफलता की कहानीसफलता की कहानी: हर घर नल से जल बना अमर सिंह के...

सफलता की कहानी: हर घर नल से जल बना अमर सिंह के जीवन की नई रोशनी, जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तकदीर

एमसीबी, छत्तीसगढ़। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण जीवन में बदलाव की मजबूत मिसाल बनता जा रहा है। ग्राम पंचायत दूधांसी, विकासखंड भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ग्रामीणों के जीवन में यह योजना आशा, सुविधा और स्वास्थ्य की नई सौगात लेकर आई है। इसी बदलाव की सजीव तस्वीर हैं ग्राम लरघाडंडी के निवासी अमर सिंह, जिनका जीवन अब पहले जैसा नहीं रहा। अमर सिंह बताते हैं कि योजना के लागू होने से पहले स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उनके लिए एक बड़ी चुनौती था। रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए उन्हें दूर-दराज़ स्थित कुएँ और हैण्डपम्प से पानी लाना पड़ता था, जिससे समय के साथ-साथ शारीरिक श्रम भी अत्यधिक लगता था। पानी की अनिश्चित उपलब्धता के कारण घर के अन्य काम और आजीविका भी प्रभावित होती थी, वहीं दूषित पानी के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ भी बनी रहती थीं।

लेकिन “हर घर नल से जल” योजना के सफल क्रियान्वयन ने अमर सिंह के जीवन की दिशा ही बदल दी। आज उनके घर में नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध है। इससे न केवल उनका दैनिक जीवन सरल और सुविधाजनक हुआ है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। अब महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और बचा हुआ समय शिक्षा, रोजगार और परिवार के विकास में लग रहा है। अमर सिंह ने इस परिवर्तन के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना केवल पानी की व्यवस्था नहीं है, बल्कि सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की नींव है। उनके शब्दों में जल जीवन मिशन ने हमारे गांव को नई पहचान दी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर कल का रास्ता खोला है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments