Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा-2026...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा-2026 के लिए प्रवेश जारी

एमसीबी। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन तथा परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (केंद्र कोड EC 76003), विकासखण्ड खड़गवां मे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पोंडीडिह (केंद्र कोड EC76002), विकासखण्ड़ भरतपुर मे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जमथान (केंद्र कोड EC 76004) तथा शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, जनकपुर (केंद्र कोड EC76005) शामिल हैं। प्रवेश चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login⁠ ⁠ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन क्रमांक एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आदिवासी विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में परीक्षा के व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments