Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यराज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष...

राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र भूषण वर्मा ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सामाजिक समरसता, संगठनात्मक गतिविधियों तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने राज्यपाल को महासभा की वर्तमान गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता अभियानों और समाज के शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का उल्लेख किया तथा भविष्य में व्यापक जनसहभागिता के साथ सामाजिक उत्थान के लिए योजनाएं संचालित करने की बात कही।

राज्यपाल श्री डेका ने महासभा के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए समाज में सकारात्मक योगदान के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से राज्य में समरसता, भाईचारा और विकास की भावना को और मजबूती मिलती है। राज्यपाल ने समाज के युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से प्रगति की दिशा में सतत प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुश्री अंबिका चंद्रवंशी, श्री मुरली चंद्राकर, श्री जय प्रकाश वर्मा, श्री रवि वर्मा, श्री मिलींद चंद्राकर एवं श्री रामगोपाल वर्मा भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया और भविष्य में भी सामाजिक विकास के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद जारी रखने का विश्वास दिलाया।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments