एमसीबी, छत्तीसगढ़। जिले के विकासखंड भरतपुर के नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी प्रशासनिक समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार भरतपुर अनुविभाग में नियमित जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे मंगलवार को आयोजित होगा। इसी क्रम में 10 मार्च 2026 एवं 24 मार्च 2026 को अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी और उनके त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी। यह जनदर्शन प्रत्येक निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भरतपुर में संपन्न होगा। जनदर्शन के पश्चात उसी दिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक भरतपुर स्थित राजस्व कार्यालय में अपर कलेक्टर न्यायालय की कार्यवाही भी आयोजित की जाएगी। जनदर्शन एवं न्यायालयीन कार्यवाही को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

