Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़भरतपुर में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनीं आमजनों की...

भरतपुर में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

एमसीबी, छत्तीसगढ़। आज भरतपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर नम्रता डोंगरे ने जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों एवं क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं अपर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान राजेश अहिरवार निवासी जमथान द्वारा गौ विज्ञान परीक्षा में पुत्र आयुष अहिरवार के प्रथम स्थान प्राप्त करने के बावजूद विद्यालय द्वारा समय पर पंजीयन नहीं किए जाने का मामला रखा गया। वहीं ओमप्रकाश निवासी कुंवारपुर ने कब्जा नहीं दिलाए जाने की शिकायत की। मोहम्मद वसीम नवाज निवासी जनकपुर द्वारा भूमि से संबंधित स्थगन हटाने, रमेश मोरी एवं अन्य निवासी डोंगरीटोला द्वारा ग्राम सभा आयोजित नहीं किए जाने तथा केशव प्रसाद निवासी धोवाताल द्वारा वेतन भुगतान नहीं होने की समस्या से अवगत कराया गया।

अपर कलेक्टर नम्रता डोंगरे ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments