एमसीबी, छत्तीसगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सेवा प्रदाताओं के रिक्त पदों पर केवल महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति एक निश्चित मासिक सेवा शुल्क पर की जाएगी, जिसके लिए विभाग द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 17 फरवरी 2026 मंगलवार को सुबह 10 बजे से 21 फरवरी 2026 शनिवार को सायं 5:30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। बहुउद्देशीय कर्मचारी एवं रसोईया पद हेतु आवेदन गूगल फॉर्म लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdrumXzvktbRKea1QJKUMLzxXYb2EbyCkxxk3jWEIFiAEqH4Q/viewform?usp=header के माध्यम से तथा सुरक्षा गार्ड एवं नाइट गार्ड पद हेतु आवेदन लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeuFxfTJiPlBGJMDS1Cd98JPjBwY94gPYdxNFPiRzquixgnVQ/viewform?usp=publish-editor के माध्यम से किया जा सकता है। रिक्त पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक शर्तों का अवलोकन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की आधिकारिक वेबसाइट http://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/ तथा संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

