Saturday, February 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़दुर्ग विकासखंड के हनोदा व्यपवर्तन जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए...

दुर्ग विकासखंड के हनोदा व्यपवर्तन जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2.62 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दुर्ग जिले के विकासखंड दुर्ग अंतर्गत हनोदा व्यपवर्तन के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 262.91 लाख ( दो करोड़ बासठ लाख इक्यानवे हजार रूपये ) रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित 126 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के विरुद्ध वर्तमान में 66 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति करते हुए पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। हनोदा व्यपवर्तन के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य से क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। शासन ने निर्देशित किया है कि कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूर्ण किया जाए। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही निविदा आमंत्रित की जाएगी तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

निविदा प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक होगी। यदि भू-अर्जन प्रस्तावित हो तो स्वीकृत राशि की सीमा में ही व्यय किया जाएगा तथा अन्य मद की बचत राशि से बिना पूर्व स्वीकृति भू-अर्जन नहीं किया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता, प्राक्कलन की सटीकता, वित्तीय अनुशासन एवं प्रचलित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। निर्माण कार्य में अनावश्यक समय-वृद्धि नहीं दी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार अर्थदंड अधिरोपित किया जाएगा। किसी भी स्थिति में स्वीकृत लागत से अधिक दायित्व निर्मित होने पर पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह परियोजना क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है|

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments