Sunday, February 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रदेश में संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब अधिक समय तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 निर्धारित थी जिसे बढ़ाकर अब 11 फरवरी 2026 कर दिया गया है। वहीं ऑनलाइन भरे गए आवेदन में त्रुटि सुधार की अवधि भी संशोधित की गई है जो अब 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक रहेगी। प्रवेश परीक्षा की तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। विभाग ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई तिथि का लाभ उठाते हुए समय पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments