Sunday, February 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़डोमनहिल देशी मदिरा दुकान हेतु भवन किराये पर लेने लघु निविदा आमंत्रित

डोमनहिल देशी मदिरा दुकान हेतु भवन किराये पर लेने लघु निविदा आमंत्रित

एमसीबी। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा जिले की देशी मदिरा दुकान डोमनहिल के संचालन के लिए बघनच्चा क्षेत्र में वर्ष 2025-26 हेतु भवन किराये पर लेने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में इच्छुक भवन स्वामियों से बंद लिफाफा पद्धति के माध्यम से लघु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदाएं तकनीकी बिड एवं प्राइस बिड के रूप में पृथक-पृथक प्रस्तुत की जाएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक अपनी निविदाएं 13 फरवरी 2026 को दोपहर 01ः00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जमा कर सकेंगे। निर्धारित तिथि 13 फरवरी 2026 को सायं 03 बजे समिति द्वारा उपस्थित निविदाकारों के समक्ष बंद लिफाफों को खोला जाएगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। निविदा से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें एवं प्रपत्र अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन समय में जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, सीएसएमसीएल कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए इच्छुक निविदाकारों को 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट प्रबंधक, सीएसएमसीएल जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जमा करना होगा।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments