Monday, February 9, 2026
Homeछत्तीसगढ़जनसमस्याओं के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जोरदार धरना, दीपका के बतारी...

जनसमस्याओं के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जोरदार धरना, दीपका के बतारी मोड़ पर गूंजा जनआक्रोश

कोरबा, छत्तीसगढ़। जिले में बिजली, पानी, सड़क, यातायात, प्रदूषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बसाहट, कृषि और औद्योगिक समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा 15 जनवरी को दीपका के बतारी मोड़ मेन रोड पर भव्य धरना, महापंचायत और जनआंदोलन का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में व्याप्त अन्याय और कथित नष्टाचार के खिलाफ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के प्रति तीखा आक्रोश व्यक्त किया। धरने में बड़ी संख्या में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और जुबान पर नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने बिजली कटौती, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था, बढ़ते प्रदूषण और स्वास्थ्य-शिक्षा सेवाओं की बदहाली को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में उद्योगों और खनन गतिविधियों के कारण पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदकर बैठा हुआ है। रोजगार और बसाहट से जुड़ी समस्याओं ने युवाओं और किसानों को सबसे अधिक प्रभावित किया है। धरने के माध्यम से सरकार से तत्काल ठोस समाधान की मांग की गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र किया जाएगा। पार्टी ने इसे जनता के अधिकारों की लड़ाई बताते हुए कहा कि यह धरना सिर्फ शुरुआत है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments