Monday, January 12, 2026
Homeसफलता की कहानीसफलता की कहानी : ग्राम ठग्गांव के किसान यशवंत सिंह की मेहनत...

सफलता की कहानी : ग्राम ठग्गांव के किसान यशवंत सिंह की मेहनत ने पाया भरोसे का नया आधार063.20 क्विंटल धान की सफल बिक्री

एमसीबी, छत्तीसगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक नए भरोसे और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बनकर उभरा है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई आधुनिक, सरल और पूरी तरह पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था ने यह भरोसा मजबूत किया है कि अब किसान की मेहनत सुरक्षित है और उसका उचित मूल्य समय पर सीधे उसके खाते में पहुँच रहा है। इसी बदली हुई व्यवस्था की सशक्त मिसाल हैं ग्राम ठग्गांव निवासी किसान यशवंत सिंह पिता बासुदेव नारायण सिंह, जिन्होंने सिंगहत उपार्जन केंद्र में धान विक्रय कर इस नई प्रणाली की मजबूती को स्वयं अनुभव किया।

यशवंत सिंह वर्षों से खेती से जुड़े एक परिश्रमी किसान हैं। मौसम की मार, बढ़ती लागत और बाजार की अनिश्चितताओं के बावजूद उन्होंने धैर्य और समर्पण के साथ धान की खेती की। राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की स्पष्ट नीति और 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य ने उनके मन से असुरक्षा की भावना को दूर किया है। इस नीति ने उन्हें खेती के प्रति नया आत्मविश्वास दिया है और भविष्य को लेकर आश्वस्त किया है।

सिंगहत उपार्जन केंद्र पर बदली व्यवस्था का भरोसेमंद अनुभव

छत्तीसगढ़ सरकार की तुहर टोकन 24×7 व्यवस्था के तहत निर्धारित तिथि पर टोकन मिलने के बाद जब यशवंत सिंह सिंगहत उपार्जन केंद्र पहुँचे तो उन्हें एक सुव्यवस्थित, अनुशासित और किसान हितैषी माहौल देखने को मिला। केंद्र पर बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल और कर्मचारियों का सहयोगी व्यवहार यह दर्शाता है कि अब व्यवस्था किसान की सुविधा और सम्मान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। न भीड़भाड़ रही और न ही अनावश्यक प्रतीक्षा, जिससे पूरी प्रक्रिया सहज और सुचारु रूप से संपन्न हुई। धान खरीदी के दौरान डिजिटल तौल व्यवस्था, फोटो आधारित सत्यापन और रियल टाइम डाटा एंट्री के माध्यम से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रही। सभी कार्य किसान की उपस्थिति में किए गए, जिससे किसी भी प्रकार की शंका या भ्रम की गुंजाइश नहीं रही। तकनीक के प्रभावी उपयोग से न केवल समय की बचत हुई बल्कि किसानों का भरोसा व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हुआ।

63.20 क्विंटल धान की सफल बिक्री से किसान यशवंत सिंह का बढ़ा आत्मविश्वास

इस खरीफ सत्र में यशवंत सिंह द्वारा कुल 63.20 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया गया। पूरी खरीदी प्रक्रिया समयबद्ध रही और बिना किसी रुकावट के संपन्न हुई। अपनी मेहनत की उपज को व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से बिकते देखकर उनके चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया।

धान विक्रय के पश्चात भुगतान राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा होने से उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आई है। समय पर भुगतान मिलने से अब वे बच्चों की शिक्षा, घरेलू आवश्यकताओं, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और आगामी कृषि कार्यों की तैयारी बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं।

यशवंत सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित किसान हितैषी नीतियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बदली हुई धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के मनोबल को नई ऊंचाई दी है और खेती को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आजीविका के रूप में स्थापित किया है। उनकी यह सफलता की कहानी छत्तीसगढ़ के उन हजारों किसानों की भावना को प्रतिबिंबित करती है, जो नई धान खरीदी व्यवस्था से लाभान्वित होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments