Sunday, January 11, 2026
Homeभारतबूटीबोरी नगर परिषद चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ऐतिहासिक विजय, महाराष्ट्र...

बूटीबोरी नगर परिषद चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ऐतिहासिक विजय, महाराष्ट्र की राजनीति में आया बड़ा भूचाल

महाराष्ट्र चुनाव। बूटीबोरी नगर परिषद सार्वत्रिक निवडणूक 2025 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने ऐतिहासिक और एकतरफा जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस चुनाव में धनबल और परंपरागत राजनीतिक प्रभावों को नकारते हुए नगर परिषद के मतदाताओं ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पर भरोसा जताया और पार्टी के 22 प्रत्याशियों में से 18 प्रत्याशियों को विजयी बनाकर स्पष्ट जनादेश दिया है। यह परिणाम यह संकेत देता है कि बहुसंख्यक समाज अब वैचारिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना से प्रेरित राजनीति की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

18 विजयी प्रत्याशियों के साथ नगर परिषद में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सशक्त जनाधार

बूटीबोरी नगर परिषद चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से नगराध्यक्ष पद पर सुमित शंकरराव मेहे ने ऐतिहासिक विजय दर्ज की। प्रभाग क्रमांक 1 एवं 2 से सुमित शंकरराव मेंढे, साईं आबंटकर, नीलेश वरघने, उदयसिंह चौहान एवं जयश्री पाटिल विजयी घोषित किए गए। प्रभाग क्रमांक 3, 4 एवं 5 से त्रिशाली दीक्षित, राजकुमार भलावी, निशानतब्बसुम शेख, करिश्मा भुमरकर, सुचिता महिस्के एवं दिनेश काकपुरे ने शानदार जीत हासिल की। इसी क्रम में प्रभाग क्रमांक 6, 7 एवं 8 से अरविंद जयसवाल तथा सविता खंते, योगिता गावंडे, मंदार वानखेड़े, आकाश वानखेडे एवं रश्मी बेलेकर ने भी जनता का विश्वास जीतते हुए सफलता अर्जित की। इसके साथ ही प्रभाग क्रमांक 9 एवं 10 से अंतकला उइके, नीलेश वानखेडे, पूजा कैकाडी, अमजदभाई शेख एवं मीनाक्षी बोरकुटे ने विजय प्राप्त कर नगर परिषद में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की निर्णायक उपस्थिति दर्ज कराई।

दादा हीरा सिंह मरकाम के सपनों को साकार करने की पहली सीढ़ी यह विजय

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तूलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चुनाव गोंडवाना रत्न स्वर्गीय दादा हीरा सिंह मरकाम के सपनों को साकार करने की दिशा में पहली मजबूत सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में राजनीतिक सत्ता स्थापित करने तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को निरंतर संघर्ष करना होगा और बूटीबोरी नगर परिषद की यह जीत उसी संघर्ष का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूटी बोरी नगर परिषद के समस्त मतदाता बंधुओं का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार मतदाताओं ने धनबल की राजनीति को नकारते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पर भरोसा जताया है, वह पार्टी की वैचारिक मजबूती और बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है।

सांस्कृतिक जागरूकता से सत्ता परिवर्तन का मार्ग, केंद्र तक पहुंचेगा गोंडवाना आंदोलन

तूलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने दादा हीरा सिंह मरकाम के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि दादा मरकाम हमेशा यह कहते थे कि राजनीति से पहले समाज में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता लाना आवश्यक है। जिस दिन देश का बहुसंख्यक समाज अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक चेतना से जागरूक हो जाएगा, उस दिन कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियां स्वतः सत्ता विहीन हो जाएंगी क्योंकि उनमें हमारे ही समाज के लोग हैं, जिन्हें वर्षों से सांस्कृतिक रूप से भ्रमित किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बूटीबोरी नगर परिषद चुनाव में देश के वास्तविक मालिकों की जो विजय हुई है, वह आने वाले समय में और अधिक व्यापक रूप लेगी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ते हुए एक दिन केंद्र में अपनी राजनीतिक सत्ता स्थापित करेगी और गोंडवाना आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments