Tuesday, March 10, 2026
Homeभारतजिले की सभी उपार्जन केन्द्र से आज 13900.40 क्विंटल हुई धान खरीदी

जिले की सभी उपार्जन केन्द्र से आज 13900.40 क्विंटल हुई धान खरीदी

एमसीबी, छत्तीसगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय ने किसानों को वह सम्मान मिला है जिसकी वे प्रतीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी और 3100 रुपए प्रति क्विंटल के अभूतपूर्व समर्थन मूल्य ने कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा, विश्वास और आर्थिक मजबूती का संचार किया है। इस खरीदी व्यवस्था से न सिर्फ किसानों को आर्थिक लाभ मिला है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में व्यापारिक गतिविधियां तेज हुई हैं, कृषि उपकरणों की खरीद बढ़ी है, पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति सुलभ हुई है और किसान स्वावलंबन की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में जाने से पारदर्शिता और त्वरित आर्थिक लाभ सुनिश्चित हुआ है।

 

आज जिले के इन 25 उपार्जन केंद्रों में हुई धान खरीदी

आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सभी उपार्जन केंद्रों से प्राप्त विवरण के अनुसार धान खरीदी बेहद सफल और सुचारू रही। आज जिले में कुल 273 टोकन दर्ज किए गए जिनमें से समिति द्वारा 240 और टोकन एप्प के माध्यम से 33 टोकन जारी किए गए थे। समिति द्वारा कुल 11768.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई तथा टोकन एप्प द्वारा 2131.60 क्विंटल धान खरीदी की गई, इस प्रकार आज कुल प्राप्त धान की मात्रा 13900.40 क्विंटल रही। उपार्जन केन्द्रवार खरीदी का पूरा विवरण इस प्रकार है – कछौड़ उपार्जन केन्द्र में 6 टोकन से 296.80 क्विंटल, कमर्जी उपार्जन केन्द्र में 8 टोकन से 383.40 क्विंटल, केल्हारी उपार्जन केन्द्र में 27 टोकन से 1066.80 क्विंटल, कोटाडोल उपार्जन केन्द्र में 9 टोकन से 404.00 क्विंटल, रापा उपार्जन केन्द्र में 6 टोकन से 220.40 क्विंटल, कटकोना उपार्जन केन्द्र में 12 टोकन से 618.00 क्विंटल, कोड़ा उपार्जन केन्द्र में 15 टोकन से 695.60 क्विंटल, कौड़ीमार उपार्जन केन्द्र में 19 टोकन से 758.80 क्विंटल, खड़गवां उपार्जन केन्द्र में 19 टोकन से 790.80 क्विंटल, बरदर उपार्जन केन्द्र में 11 टोकन से 600.00 क्विंटल, रतनपुर उपार्जन केन्द्र में 6 टोकन से 344.00 क्विंटल, सिंगहत उपार्जन केन्द्र में 4 टोकन से 230.40 क्विंटल, कंजिया उपार्जन केन्द्र में 7 टोकन से 466.40 क्विंटल, कुवांरपुर उपार्जन केन्द्र में 14 टोकन से 823.60 क्विंटल, घुटरा उपार्जन केन्द्र में 13 टोकन से 402.40 क्विंटल, कठौतिया उपार्जन केन्द्र में 11 टोकन से 437.20 क्विंटल, चैनपुर उपार्जन केन्द्र में 12 टोकन से 592.40 क्विंटल, बंजी उपार्जन केन्द्र में 9 टोकन से 518.40 क्विंटल, जनकपुर उपार्जन केन्द्र में 25 टोकन से 906.80 क्विंटल, बहरासी उपार्जन केन्द्र में 7 टोकन से 408.00 क्विंटल, डोड़की उपार्जन केन्द्र में 5 टोकन से 171.20 क्विंटल, नागपुर उपार्जन केन्द्र में 12 टोकन से 443.60 क्विंटल, बरबसपुर उपार्जन केन्द्र में 14 टोकन से 592.40 क्विंटल, माड़ीसरई उपार्जन केन्द्र में 17 टोकन से 920.00 क्विंटल और सिंगरौली उपार्जन केन्द्र में 17 टोकन से 809.00 क्विंटल की खरीदी दर्ज की गई। जिले के तीनों विकास खंडों के कुल 25 उपार्जन केन्द्रों से आज 13900.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।

कृषि नीति ने बदला ग्रामीण अर्थव्यवस्था

जिले में किसानों की धान उपज का सुनियोजित और पारदर्शी तरीके से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाना इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार की कृषि नीतियां केवल कागज पर नहीं, बल्कि धरातल पर मजबूत परिणाम दे रही हैं। खरीदी व्यवस्था की दक्षता, भुगतान की पारदर्शिता, टोकन प्रणाली की विश्वसनीयता और प्रशासन की सक्रियता के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में स्थायी परिवर्तन आया है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments