Friday, December 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़संविधान दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

संविधान दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

एमसीबी, छत्तीसगढ़! संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला संस्कृति विभाग एमसीबी के निर्देशानुसार विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता मयंक जैन के सहयोग से वर्ष 1969 में प्रकाशित भारतीय संविधान के पंचम संस्करण का प्रदर्शन व्याख्याता टी. विजय गोपाल राव द्वारा किया गया, जिसका छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। इसके पश्चात छात्राओं को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन एवं संविधान शपथ दिलाई गई।

जिला संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी विनोद पांडेय, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विरेंद्र पांडे, प्राचार्य सत्येंद्र सिंह एवं नारायण तिवारी द्वारा भारतीय संविधान के महत्व, उसकी निर्माण प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों तथा संविधान सभा से जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। कार्यक्रम में संविधान से संबंधित प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसे अर्चना वैष्णव, दीपा देवांगन, जया रात्रे, संध्या मिश्रा, सुमित, प्रिया दुबे और जसवंत कुमार द्वारा संचालित किया गया। प्रश्नावली में संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सुषमा स्वराज आदि प्रमुख नेताओं के चित्र और आवाज की पहचान से जुड़े रोचक प्रश्न शामिल रहे।

कार्यक्रम जानकारीपूर्ण, प्रेरणादायी और अत्यंत रोचक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments