Friday, December 5, 2025
Homeनिर्वाचनमतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ ने अधिकारियों को गणना...

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ ने अधिकारियों को गणना पत्रक सौंपे

एमसीबी, छत्तीसगढ़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने कलेक्टर कार्यालय एवं अधिकारियों के शासकीय निवास में जाकर गणना पत्रक सौंपे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट को बीएलओ ने कलेक्टर कार्यालय में गणना पत्रक प्रदान किया। इसी क्रम में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार तथा एसडीओपी एलेक्सियुस टोप्पो को उनके शासकीय आवास में जाकर बीएलओ ने गणना पत्रक सौंपे। इस दौरान अधिकारियों ने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित समय सीमा में सभी पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, सुधार करने एवं मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के कार्य को पूरी तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों में बीएलओ मतदाता सूची का सत्यापन कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम, पते एवं विवरण की जांच कर आवश्यक संशोधन हेतु आवेदन अवश्य करें, ताकि आगामी निर्वाचन में सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments