Tuesday, March 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़17 अक्टूबर को मनेंद्रगढ़ में निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार...

17 अक्टूबर को मनेंद्रगढ़ में निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

एमसीबी, छत्तीसगढ़! शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वार्ड क्रमांक 17, भगत सिंह वार्ड, जोड़ा तालाब छठ घाट के पास स्थित जिला रोजगार कार्यालय, मनेंद्रगढ़ में एक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में मेसर्स छत्तीसगढ़ स्कोप स्किल फाउंडेशन, जिला सूरजपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों द्वारा भर्ती की जाएगी। कुल 45 पदों पर चयन प्रक्रिया आयोजित होगी, जिसमें ट्रेनी, कनिष्ठ तकनीशियन, उत्पाद सहायक और पैकिंग सहायक जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है और महिला व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 17,000 रुपये तक का मासिक वेतन प्राप्त होगा। कार्यस्थल सनद, होसुर, नोएडा और चेन्नई जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में होगा। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्रों के साथ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments