Monday, September 1, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025ः गोदारीपारा व चिरमिरी स्कूल में बेटियों को...

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025ः गोदारीपारा व चिरमिरी स्कूल में बेटियों को मिली साइबर सुरक्षा की सीख

एमसीबी! छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 की श्रृंखला और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोदारीपारा एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल चिरमिरी में साइबर सुरक्षा संबंधी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम का यह भव्य आयोजन कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार खाती के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा (मिशन शक्ति-हब) द्वारा किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना और उन्हें डिजिटल युग में सुरक्षित बनाए रखने हेतु आवश्यक कौशल एवं जागरूकता प्रदान करना रहा। विशेषज्ञों ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े संभावित खतरों एवं उनके बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें आपातकालीन सेवाओं जैसे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1930 साइबर फ्रॉड शिकायत हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में ये नंबर त्वरित और प्रभावी सहायता का माध्यम हैं।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण साइबर सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता रहा जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा के प्रति अपनी समझ और दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता ने बालिकाओं की जागरूकता का आकलन करने के साथ-साथ उन्हें और अधिक संवेदनशील, सतर्क तथा आत्मविश्वासी भी बनाया। कार्यक्रम ने सुरक्षित और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग का स्पष्ट संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पूरी टीम सक्रिय रही। मिशन शक्ति से श्रीमती अनीता कुमारी साह, सखी वन-स्टॉप सेंटर से प्रियंका राजवाड़े व सुप्रिया ठाकुर, कन्या स्कूल के प्राचार्य भारत जायसवाल, स्वामी आत्मानंद इंग्लिस स्कूल के प्राचार्य डी. के. उपाध्यक्ष, थाना स्टाफ एवं अन्य अधिकारियों ने सक्रिय सहयोग दिया। उनके मार्गदर्शन और सहभागिता से छात्राओं को सहज और प्रेरणादायी वातावरण में साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिला।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments