एमसीबी, छत्तीसगढ़/ भारत सरकार की लोकप्रिय योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाअन्तर्गत मिशन शक्ति हब महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बालिकाओं के प्रतिभा को सामने लाने एवं हर क्षेत्र में बालिकाओं के सकिय भागिदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आर. के. खाती के मार्गदर्शन में जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा के द्वारा आज शा. हाई स्कूल एवं शा. मिडिल स्कूल चनवारीडांड में खेल सप्ताह के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को आउटडोर गेम में खो खो, कुर्सी दौड, बोरा दौड, 100 मीटर दौड, फ्लाइण्डनेस, चाफकलेट दौड़, रस्सी दौड़, फुगडी, बैडमिनटन, मेंढ़क दौड़, जैसे खेल एवं इनडोर में कैरम, लुडो, सांप सीढ़ी, जैसे खेलों का आयोजन किया गया। दोनों ही प्रकार के खेलों में बालिकाओं ने पूर्ण आनन्द प्राप्त किया। बालिकाएं प्रत्येक खेल में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस खेल सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास को सुदृढ करना एवं बालिकाओं के छिपे हुए प्रतिभा को दुनिया के सामने उजागर करना है। इस हेतु बालिकाओं को खेल के माध्यम से अधिक से अधिक सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है ताकी बालिकाएं भी हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकें और समाज तथा देश में अपना अलग पहचान बना सके। खेल और अधिक रोचक बनाने एवं बालिकाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए विजेता प्रथम, द्वितीय, और तृतीय प्रतिभागी बालिकाओ को लिए पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग से रणधीर ठाकुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग से श्री विनोद जायसवाल एवं स्कूल के प्राचार्य एल. टोप्पो, प्रधान पाठक, श्रीमती अपर्णा चक्रवती एवं समस्त शिक्षकगण ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग मिशन शक्ति (हब) से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन किया साथ ही अनीता कुमारी साह वित्तीय साक्षरता समन्वय मिशन शक्ति हब कलावती सुपरवाइजर एवं देवंती बाई चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।