Tuesday, January 13, 2026
Homeक्राइमशादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,आरोपी बिहार से गिरफ्तार, गांधीनगर पुलिस की...

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,आरोपी बिहार से गिरफ्तार, गांधीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई  SC/ST एक्ट समेत BNS की छह धाराओं में मामला किया दर्ज

अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़/गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में गांधीनगर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए आरोपी कुंदन कुमार सिंह को बिहार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने और फिर शादी से इनकार कर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। पीड़िता ने 17 जुलाई 2025 को गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया कि आरोपी कुंदन कुमार सिंह जो कि बिहार के औरंगाबाद जिले के पेटारी, थाना जमहोर, नवीनगर का निवासी है, ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और फिर विवाह की बात को नकारते हुए अभद्र व्यवहार किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 296, 115(2), 351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) और 3(1)(w-ii) के तहत अपराध क्रमांक 403/25 दर्ज किया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बिहार से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस पूरे प्रकरण में उप पुलिस अधीक्षक कुमारी चंद्राकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला आरक्षक तेजश्वरी और आरक्षक प्रवीण खलखो की भूमिका सराहनीय रही। गांधीनगर पुलिस की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई से पीड़िता को न्याय की दिशा में राहत मिली है और समाज में एक सशक्त संदेश गया है कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments