Monday, August 25, 2025
Homeछत्तीसगढ़धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता शिविरों की...

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता शिविरों की हुई शुरुआत

एमसीबी, छत्तीसगढ़/ जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में आदिवासी विकास विभाग व्दारा “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान“ के अंतर्गत जिले में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। यह अभियान 17 जून से 30 जून 2025 तक जिले के 20 चयनित जनजातीय क्लस्टरों में संचालित किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्राम स्तर पर जनजातीय समुदायों को स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, पेंशन, राशन, आधार अपडेट, बैंकिंग सेवाएं, उद्यमिता विकास, कृषि सहायता, वन अधिकार और महिला सशक्तिकरण जैसी विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिविरों में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व विषय विशेषज्ञों की मौजूदगी में मौके पर ही समस्याओं का निराकरण, दस्तावेज़ सत्यापन, और योजना पात्रता की जांच कर प्रमाण-पत्र/स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments