Tuesday, March 3, 2026
Homeभारतराज्यपाल से खाद्य नागरिक आपूर्ति सचिव की सौजन्य भेंट,  विभागीय योजनाओं और...

राज्यपाल से खाद्य नागरिक आपूर्ति सचिव की सौजन्य भेंट,  विभागीय योजनाओं और जनसेवा कार्यों की दी विस्तृत जानकारी

रायपुर, छत्तीसगढ़/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को विभाग के वर्तमान कार्यों, उपलब्धियों तथा जनप्रतिनिधियों से समन्वय की स्थिति की जानकारी दी।

श्रीमती कंगाले ने खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण प्रणाली, उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रगति से भी राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद वर्गों तक समयबद्ध तरीके से खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। राज्यपाल श्री डेका ने सचिव कंगाले द्वारा प्रस्तुत जानकारी की सराहना की और विभागीय कार्यों को जनहित में और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने विभाग के कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments