Tuesday, August 26, 2025
Homeभारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत के साथ हुआ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत के साथ हुआ अभिनंदन

रायपुर, छत्तीसगढ़! राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा सहित प्रदेश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के स्वागत में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री सरोज पाण्डे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, वरिष्ठ नेता श्री शिवरतन शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने इस दौरे के दौरान प्रदेश में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। वे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से भी रूबरू होंगी। रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर स्कूली बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुति देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के जनजातीय कलाकारों ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और राज्य की ओर से सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रपति के इस दौरे को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से छत्तीसगढ़वासियों को नई प्रेरणा मिलेगी। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु विशेष रूप से जनजातीय समाज और महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद करेंगी और उनके कार्यों की सराहना करेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिसमें वे प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का जायजा लेंगी। 

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments