Saturday, November 15, 2025
Homeभारतगोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मुंगेली कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: डॉ. बी. आर....

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मुंगेली कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: डॉ. बी. आर. अंबेडकर के अपमान पर जताई कड़ी आपत्ति

दिनेश शाह उइके, मुंगेली, छत्तीसगढ़/ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला मुंगेली के द्वारा कलेक्टोरेट मे महामहिम राष्ट्रपति जी ने नाम ज्ञापन सौंपा गया गौरतलब है कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के बताये हुए मार्ग पर चल रही है। संविधान मे निहित मूल्यों के प्रतिबद्ध मे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राजनितिक एवं कानूनी लड़ाई लड़ रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संविधान और इसके मूल्यवान अधिकारों का सत्तारूढ़ शासन द्वारा उल्लंघन न हो सके। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जी को लेकर संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर किये गए टिप्पणी के खिलाफ गोंगपा कड़ा विरोध एवं निंदा करती है और यह मांग करती है की वे अपने पद से स्तीफा दे और सार्वजनिक रूप से मांफी मांगे। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी के आदेशानुसार हर प्रदेश के हर जिलों मे महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन देने का दिशा निर्देशित किया गया। इस अवसर पर भुवन सिंह श्याम जिलाध्यक्ष गोंगपा मुंगेली, दिनेश शाह उइके कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोंगपा मुंगेली, दीप ध्रुव जिला सचिव गोंगपा मुंगेली, सुरेश कुमार पोर्ते जिला महासचिव गोंगपा, पोखराज जगत जिला उपाध्यक्ष गोंगपा, राजा शाह छेदईहा जिलाध्यक्ष युमो गोंगपा, महेश मरकाम जिला महामंत्री गोंगपा, जित्तू ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा मुंगेली, सरोज मरावी ब्लॉक अध्यक्ष युमो पथरिया, बलदेव मरावी वरिष्ठ समाज सेवी, अमरचंद नेताम जिलाध्यक्ष गोंडवाना महासभा मुंगेली, विसम्भर सिंह मरावी कार्यकर्त्ता गोंगपा, अजित मार्को जिला कार्यकारिणी सदस्य गोंगपा, प्रीतम कुरेटी ब्लॉक मिडिया प्रभारी गोंगपा,तेज कुमार ध्रुव, अजित केराम समाज सेवी, दिवाकर मरकाम, चैन साय तिर्की, पूरन नेताम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments