Tuesday, August 26, 2025
Homeभारतपर्यटन मंत्रालय भारत में 2023 में 18.89 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का...

पर्यटन मंत्रालय भारत में 2023 में 18.89 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया

नई दिल्ली/ पर्यटन मंत्रालय ने देश में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया है। स्वदेश दर्शन योजना के तहत 5287.90 करोड़ रुपये की लागत से 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनमें से 75 पूरी हो चुकी हैं। इसके नए संस्करण, स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत 793.20 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं में पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।

र्यटन मंत्रालय ने प्रशाद योजना के तहत 1646.99 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें से 23 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। कुसुम सरोवर, गोवर्धन जैसे स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं में सुधार हुआ है। इसके साथ ही केंद्रीय एजेंसियों को सहायता योजना के तहत 937.56 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

पर्यटन थीम और स्थलों का विकास

पर्यटन मंत्रालय ने ‘चुनौती आधारित गंतव्य विकास’ योजना के तहत आध्यात्मिक पर्यटन, संस्कृति और विरासत, ग्राम कार्यक्रम और इकोटूरिज्म के लिए दिशानिर्देश तैयार किए हैं। इस योजना के तहत 42 पर्यटन स्थलों का चयन किया गया है। राज्यों को 50 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त ऋण देकर वैश्विक स्तर पर पर्यटन केंद्रों का विकास और उनकी ब्रांडिंग करने की योजना है।

गणतंत्र दिवस पर भारत पर्व और ‘देखो अपना देश’ पहल

जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली में आयोजित “भारत पर्व” में विविध भारतीय सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही ‘देखो अपना देश’ स्कूल प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को अपने जिले के पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

भारतीय प्रवासियों के लिए चलो इंडिया अभियान

भारतीय प्रवासियों को अतुल्य भारत का राजदूत बनाने के उद्देश्य से ‘चलो इंडिया’ अभियान चलाया गया। इसके तहत विदेशी पर्यटकों को 1 लाख निःशुल्क ई-वीजा प्रदान किए गए।

सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का प्रदर्शन

भारत मंडपम में जुलाई 2024 में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र के दौरान भारत की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास को प्रदर्शित किया गया। दिल्ली में प्रतिनिधियों के लिए विशेष पर्यटन भ्रमण की व्यवस्था की गई।

विश्व पर्यटन दिवस और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम

27 सितंबर 2024 को पर्यटन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस वर्ष का विषय ‘पर्यटन और शांति’ था। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेलों और प्रदर्शनियों में भी सक्रिय भागीदारी की, जिससे भारत की पर्यटन क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया गया।

आंकड़ों में भारत का पर्यटन विकास

वर्ष 2023 में 18.89 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों और 9.52 मिलियन विदेशी पर्यटकों ने भारत का दौरा किया। इस दौरान विदेशी मुद्रा आय 231927 करोड़ रुपये रही।

गांवों का विकास और कौशल निर्माण

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता 2024 के तहत 36 गांवों को विजेता के रूप में मान्यता दी गई। इसके साथ ही, ‘पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी’ पहल शुरू की गई, जिसका उद्देश्य पर्यटन को रोजगार और सामाजिक समावेश का माध्यम बनाना है।

निवेश और रोजगार को बढ़ावा

पर्यटन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मंत्रालय ने एक पुस्तिका जारी की है। साथ ही, 8 आतिथ्य श्रृंखलाओं और 21 होटल प्रबंधन संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं, ताकि छात्रों को उद्योग की सर्वोत्तम प्रथाओं से परिचित कराया जा सके।

यह योजनाएं भारत को 2047 तक एक विकसित और पर्यटकीय हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments