Tuesday, August 26, 2025
Homeभारतभारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता थिंक24: चयन प्रक्रिया के अंतिम दौर का समापन,...

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता थिंक24: चयन प्रक्रिया के अंतिम दौर का समापन, मंडल स्तर की प्रतियोगिता

नई दिल्ली/ भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता थिंक24 में 10 सितंबर 2024 को चयन के अंतिम दौर के पहले चरण का समापन हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पंजीकृत कुल 12,655 स्कूली टीमों को तीन चरणों से गुजरना पड़ा, जिसका समापन 25 सितंबर 2024 को हुआ। अब चयनित स्कूल 14-15 अक्टूबर 2024 को मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

थिंक24 की यात्रा 15 जुलाई 2024 को पंजीकरण प्रक्रिया के साथ शुरू हुई थी, और अब चयन के अंतिम दौर के पूरा होने के साथ आधी दूरी पूरी हो चुकी है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत” है, जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के अनुरूप है। यह प्रतियोगिता केवल छात्रों की सामान्य जागरूकता की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करने, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता फैलाने और उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचने का एक मंच प्रदान करती है।

थिंक24 का सेमीफाइनल और फाइनल 07 और 08 नवंबर 2024 को केरल के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में, दक्षिणी नौसेना कमान के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments