Sunday, July 27, 2025
Homeराज्य"पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान'' हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित

“पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान” हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित

एमसीबी/ छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किए गए अभिनव प्रयासों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय “पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान“ की स्थापना की गई है। इस पुरस्कार का उद्देश्य उन क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है। वर्ष 2024 के लिए इस पुरस्कार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के किसी एक व्यक्ति या एक संस्था के चयन हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2024 सायं 5.30 बजे तक है। उक्त पुरस्कार की राशि 2 लाख ( दो लाख रुपये) है, जो चयनित व्यक्ति या संस्था को नगद के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही चयनित व्यक्ति या संस्था को नगद के साथ सम्मान प्रतीक चिन्ह, युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दिए जाएंगे।

इस पुरस्कार का चयन राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा किया जाएगा। जिसका निम्न शर्ते है, जैसे – व्यक्ति या संस्था का संपूर्ण परिचय, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में अभिनव प्रयासों के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी, यदि अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो, तो उसका विवरण, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और इसके सैद्धांतिक पक्ष के बारे में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित फोटो प्रतियां, प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं या ग्रंथों के माध्यम से उपलब्ध साहित्य, चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के संबंध में व्यक्ति की लिखित सहमति, यदि आवेदक राज्य या केंद्र शासन के किसी विभाग, निगम या मंडल में सेवारत हो, तो उसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में किया जाए। आवेदक को अपनी प्रविष्टि अपने जिले के कलेक्टर को निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रस्तुत करनी होगी। सीधे इस विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर विचार नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments