Sunday, August 24, 2025
Homeमनोरंजनमयूरी कांगो का बॉलीवुड से सिलिकॉन वैली तक का सफर, गूगल की...

मयूरी कांगो का बॉलीवुड से सिलिकॉन वैली तक का सफर, गूगल की इंडस्ट्री हेड बनने की प्रेरणादायक कहानी

मनोरंजन डेक्स : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मयूरी कांगो, जिन्हें फिल्म “पापा कहते हैं” के हिट गाने “घर से निकलते ही…” से पहचान मिली, ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 15 अगस्त 1982 को जन्मी मयूरी ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में फिल्म “नसीम” से की जिसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म “पापा कहते हैं” में मुख्य भूमिका निभाई, जो उनकी सबसे यादगार फिल्म बनी। हालांकि फिल्मी करियर में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली और धीरे-धीरे फिल्मों में उनके रोल कम होते गए। इसके बाद मयूरी ने टेलीविजन की ओर रुख किया, लेकिन एक्टिंग से मन भर जाने के कारण उन्होंने 2003 में एनआरआई बिजनेसमैन आदित्य ढिल्लों से शादी कर अमेरिका में बसने का फैसला किया।

अमेरिका में मयूरी ने अपने बचपन के सपने को साकार करते हुए एमबीए की पढ़ाई की और धीरे-धीरे बड़ी कंपनियों में अपनी पहचान बनाई। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम था कि 2019 में गूगल ने उन्हें इंडिया की हेड ऑफ इंडस्ट्री के तौर पर नियुक्त किया। आज मयूरी कांगो गूगल में अपने बेहतरीन काम के लिए जानी जाती हैं और उनके नेतृत्व में गूगल का ग्रॉस एड रेवेन्यू 28,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। मयूरी कांगो की कहानी उन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है जो सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़ने का हौसला रखते हैं।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments