Monday, August 25, 2025
Homeभारतप्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 109 नई फसल किस्में, प्राकृतिक खेती को...

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 109 नई फसल किस्में, प्राकृतिक खेती को बताया भविष्य

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 109 नई फसल किस्मों को जारी किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सरकार देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जलवायु के अनुकूल और उच्च उपज देने वाली फसलों की किस्में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने में सहायक सिद्ध होंगी।

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती की ओर किसानों के बढ़ते रुझान पर संतोष व्यक्त करते हुए उनके अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के लाभों पर विस्तार से चर्चा करने का अवसर मिला, जो देश के कृषि भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी अपनी भावनाओं को साझा किया, जहां उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments