Sunday, August 24, 2025
Homeभारत09 अगस्त विश्व मूल निवासी दिवस पर गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन...

09 अगस्त विश्व मूल निवासी दिवस पर गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के तहत विशाल महारैली का आयोजन

पाली कोरबा छत्तीसगढ़: विश्व मूल निवासी दिवस के अवसर पर गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के तत्वाधान में एक विशाल महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली में हजारों कार्यकर्ता बगदेवा टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और फिर राहाडीह में स्थित बड़ादेव ठाना पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों दोपहिया वाहनों पर सतरंगी झंडा, हाथों में तीर-कमान लेकर “एक तीर, एक कमान, सारे मूल निवासी एक समान” का नारा लगाते हुए स्वाभिमान महारैली निकाली। रैली का समापन हाई स्कूल मैदान पाली में हुआ।

9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस के दौरान रैली का प्रारंभ टोल प्लाजा बगदेवा से हुआ और यह मुख्य मार्ग से नया बस स्टैंड पाली होते हुए शिव मंदिर चौक पहुंची। यहां मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद, रैली पुराना बस स्टैंड से बृहस्पति बाजार, मादन, शिरडियाल पेनठाना और कॉलेज चौक होते हुए हाई स्कूल मैदान पहुंची। यहां रैली का समापन हुआ। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी अजय प्रताप सिंह, पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, और महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा वर्तमान में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें एक लक्ष्य निर्धारण कर सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे रणनीति के साथ कार्य करते हुए प्रत्याशी चयन कर जिला व जनपद में अध्यक्ष बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे पंचायत वार सदस्यता अभियान चलाकर पंजीबद्ध करें और प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यालय को प्रेषित करें। इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। संभागीय अध्यक्ष विमल मरावी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रभारी ने 500 नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए सदस्यता दिलाई। 

उस दौरान प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां संविधान संशोधन के नाम पर देश के मूल निवासियों को उनके हक और अधिकार से वंचित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के माध्यम से संविधान संशोधन की इस प्रक्रिया को रोकने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान के अक्षरशः पालन के लिए वचनबद्धता व्यक्त की और गोंडवाना आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की अपील की। कार्यक्रम में श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, अजय प्रताप सिंह, श्याम सिंह मरकाम, जामबाई श्याम, विशाल सिंह कोराम, मोहन सिंह ओडे, कोतिमा देवी सलाम, गोमती मरकाम, राजदुलारी मरकाम, मधुलता मरकाम, गणेश मरपच्ची, ईश्वर आर्मेक्शन, कुलदीप सिंह मरकाम, और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

इस आयोजन में अनिल मरावी, जगत नेताम, सनत श्याम, भूनेश्वर टेकाम, रामभजन जगत, रविशरण प्रताप सिंह ओरकेरा, गणेश उइके, देव मरकाम, देवनाथ आर्मो, कीर्ति उरेती, अनूप मरावी, राजेंद्र पोरते, विकास जगत, राधेश्याम आयम, जय प्रकाश मरावी, शीलवंत जगत, सत्येंद्र आयम, चंद्रपाल मरावी, नन्दकुमार मरकाम, अमर टेकाम, गिरिवर नेताम, रवि उइके, शोभा ध्रुव, राधे टेकाम, प्रमोद मेश्राम, रामबचन ध्रुव, मुकेश पोया, और प्रह्लाद नेताम जैसे युवा कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments