पोड़ी उपरोड़ा/गुरसिया: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला इकाई कोरबा के द्वारा आज मनोहर सिंह श्रोते जी (सरपंच मानिकपुर)के फॉर्म हाउस में विश्व आदिवासी दिवस भव्य रूप से मनाए जाने के संबंध में बैठक रखा गया था जिसका अध्यक्षता तिरूमाल चंद्रप्रताप पोर्ते जी जिला महासचिव के द्वारा किया गया। इस बैठक में 9 अगस्त को पोड़ी उपरोड़ा के गुरसिया में गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के बैनर तले विशाल रूप से कार्यक्रम आयोजित कर अच्छे ढंग सफल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई जिसमे सभी उपस्थित सदस्यों के सहमति से सभी बिंदुओं पर प्रस्ताव पास किया गया ।इस बैठक में मुख्य रूप से मनोहर सिंह श्रोते जी संभागीय महासचिव गोंगपा,सुरेश पोर्ते जी संभागीय उपाध्यक्ष गोंगपा,विक्रम सिंह मरकाम जी सरपंच एतमानगर,सुनील अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग, सहेत्तर सिंह राज विधायक प्रतिनिधि, उमेश्वर सिंह आर्मो जी सरपंच paturiyadaand,शिव नाथ सरूता ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा,शिवराम सिंह मरकाम ब्लॉक अध्यक्ष पसान, विनोद कुमार आर्मों जिला संगठन मंत्री युवा मोर्चा कोरबा, राम कुमार श्याम प्रदेश संयोजक गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन छत्तीसगढ़,दीनानाथ आयाम ब्लॉक महासचिव गोंगपा युवा मोर्चा पसान,मुकेश पोया ब्लाक उपाध्यक्ष पसान, भुवन सिंह उरे ब्लॉक उपाध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा ,रमेश कुमार, उदय वारके, दिलराज सिंह उर्रे ब्लॉक उपाध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा,मनोज मरावी, छोटू खान , कृपाल सिंह एव अन्य पदाधिकारी एव कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने के संबंध में मानिकपुर में बैठक हुआ संपन्न
RELATED ARTICLES