Monday, June 9, 2025
Homeभारतखनिज अन्वेषण हैकथॉन और महत्वपूर्ण खनिज रोड शो: हैदराबाद में 20 जुलाई...

खनिज अन्वेषण हैकथॉन और महत्वपूर्ण खनिज रोड शो: हैदराबाद में 20 जुलाई को मेगा इवेंट

नई दिल्ली: हैदराबाद के बेगमपेट में 20 जुलाई 2024 को खनिज अन्वेषण हैकथॉन और महत्वपूर्ण खनिज रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, कोयला और खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, और बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस हैकथॉन का मुख्य उद्देश्य उन्नत खनिज खोज तकनीकों को बढ़ावा देना है, जिसमें वैश्विक स्तर पर प्रचलित अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करके खनिज पूर्वानुमान को सुधारना शामिल है। प्रतिभागी भूभौतिकीय डेटा की व्याख्या और मॉडलिंग, विभिन्न डेटा सेटों के एकीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं मशीन लर्निंग (एमएल) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान, श्री जी किशन रेड्डी राष्ट्रीय जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। यह पोर्टल देश भर में जिला खनिज फाउंडेशनों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा और उनके विकास और उपयोग की निगरानी करेगा। खन मंत्रालय ने एमएमडीआर अधिनियम की धारा 11डी के अंतर्गत 29 फरवरी 2024 को महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की ई-नीलामी के दूसरे और तीसरे चरण का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी द्वारा दूसरे और तीसरे चरण के ब्लॉकों के लिए पसंदीदा बोलीदाताओं की घोषणा भी की जाएगी।

कार्यक्रम के पश्चात महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के चौथे चरण पर एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 24 जून 2024 को किया गया है। इस रोड शो का उद्देश्य उद्योग की भागीदारी को बढ़ाना और संभावित बोलीदाताओं को खान मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही ई-नीलामी प्रक्रिया से परिचित कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home