Sunday, April 20, 2025
Homeछत्तीसगढ़महतारी वंदन योजना नक्सल पीड़ित परिवारों का बना सहारा

महतारी वंदन योजना नक्सल पीड़ित परिवारों का बना सहारा

बीजापुर : छत्तीसगढ़ राज्य के अत्यंत सुदूर एवं माओवाद प्रभावित जिला है सुदूर अतिसंवेदनशील माओवाद क्षेत्र से भय और आतंक के डर से कई नक्सलपीड़ित परिवार जिला मुख्यालय के पुनर्वास किए है जिनमे से चेरपाल निवासी बाकली हपका एवं लंकापल्ली निवासी वंदना मणी भी शामिल है। दोनो महिलाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना, महतारी वंदन योजना हमारे जैसे जिले के हजारों महिलाओं के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर आई है। अब इंतजार की घड़ी खत्म होने जा रहा है 07 मार्च को हमारे खाते में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त एक हजार रूपए आएंगे हम भविष्य के लिए स्वयं को अब सुरक्षित महसूस करने लगे हैं। हमारी छोटी-मोटी जरूरतें बच्चों की पढ़ाई उनके आम जरूरतें अब आसानी से पूरा कर सकेंगे। वंदना मणी ने योजना के बारे में जानकारी महतारी वंदन रथ से मिलने की बात बताई। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा महतारी वंदन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सुदूर अंचलों में महतारी वंदन रथ के माध्यम से किया गया जिसका सकारात्मक परिणाम मिला। अंदरूनी क्षेत्रों की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर अपना आवेदन जमा किया।

             बाकली हपका एवं वंदना नक्सल पीड़ित परिवार होने के कारण प्राथमिकता के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा उनको रोजगार का अवसर प्रदाय करने स्थानीय चिक्की फैक्ट्री में काम दिया गया है। रोजगार से मिलने वाली आय के साथ-साथ अब महतारी वंदन योजना की रकम मिलने से बाकली और वंदना दोनो महिलाएं स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त महसूस कर रही हैं। इसी तरह चिक्की फैक्ट्री में कार्यरत अन्य 14-15 महिलाएं हैं जिन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस योजना को महत्वपूर्ण बताते हुऐ प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुऐ भावुक मन से कहा कि हम महिलाओं के बारे में संवेदनशील निर्णय लेकर हमें आर्थिक आजादी की ओर अग्रसर किया है। नारी शक्ति ही समाज और देश की असली शक्ति है। सम्मानपूर्वक और आर्थिक आजादी देकर शासन से हमें और भी सशक्त बनाया है जिसका उत्साह बीजापुर जैसे सुदूर क्षेत्रों में भी 38 हजार से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक योजना से लाभ लेने घर से निकलकर यह संदेश दिया है कि हम शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने की ओर जागरूक हैं।

ज्ञात हो कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 07 मार्च को “महतारी वंदन सम्मेलन” पूरे  प्रदेश में मनाया जाएगा। बीजापुर मुख्यालय के सामुदायिक भवन के सामने मिनी स्टैडियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home