Monday, August 25, 2025
Homeभारतसतरंगी ध्वज व बड़ादेव पूजन कार्यक्रम ग्राम खूंटिया जिला सरगुजा में हुआ...

सतरंगी ध्वज व बड़ादेव पूजन कार्यक्रम ग्राम खूंटिया जिला सरगुजा में हुआ सम्पन्न

विजय सिंह मरपच्ची सुरजपुर/ आज 21 फ़रवरी 2024 को ग्राम खूंटिया में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ादेव पूजन, जनजागृति कार्यक्रम भव्य रूप से किया गया।

इस कार्यक्रम का शुरुआत भुमका पुजारी शिवभजन सिंह पोर्ते जी के द्वारा बड़ादेव पेन ठाना स्थल में फड़ापेन गोंगों के साथ सतरंगी ध्वज फहरा कर किया गया। साथ ही लक्ष्मीपुर से चलकर आये सांस्कृतिक करमा दल, बायर एवं शैला दल के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय सिंह मरपच्ची जिला अध्यक्ष गोंड महासभा सूरजपुर, रघुनाथ सिंह मरकाम प्रदेश उपाध्यक्ष नेशनल आदिवासी पीपुल्स फेडरेशन, डॉ कुसुम सिंह परस्ते प्रदेश अध्यक्ष गोंड कर्मचारी कल्याण परिषद, मनमोहन सिंह उरेती, खूंटिया सरपंच वंशरूप मरपच्ची,महंगई सरपंच, गोंडवाना समय संपादक अजय सिंह पोर्ते,करम साय नेताम,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राम मनोहर टेकाम, सुरेंद्र सिंह करियाम, हीरा साय सोरी, सत्तुराम उर्रे, अशोक सिंह सोरी, राधेश्याम पोर्ते,नर्बदा सिंह सोरी, नंदकेश्वर मराबी शामिल रहे।

जनजागृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए सामाजिक मुखियाओं के द्वारा गोंड समाज के सामाजिक संस्कारो जन्म,विवाह मृत्यु संस्कारो एवं गोंड समाज के गोत्र व्यवस्था टोटम व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए संबोधित किया गया ।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments