Monday, August 25, 2025
Homeभारतसंभाग स्तरीय गोंड समाज युवक परिचय सम्मेलन सरगुजा में हुआ सम्पन्न...

संभाग स्तरीय गोंड समाज युवक परिचय सम्मेलन सरगुजा में हुआ सम्पन्न…

   विजय सिंह  मरपच्ची/ अम्बिकापुर: विगत 18 फरवरी 2024 को गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ एवं गोंड समाज विकास समिति सरगुजा के तत्वाधान में गोंड समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन धूमधाम से पहली बार सम्पन्न हुआ।

    इस परिचय सम्मेलन में 100 से अधिक विवाह योग्य युवक युवतियों ने अपना पंजीयन कराकर फॉर्म भरकर परिचय दिये।युवक युवती परिचय सम्मेलन में सामाजिक मुखियाओं के साथ हजारों लोग शामिल हुए।

     कार्यक्रम का शुरुआत गोंड समाज के आराध्य पेन बूढ़ादेव जी की सेवा अर्जी विनती कर किया गया जिसमें प्रमुख अतिथि के रुप मे गोंडवाना गोंड महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर तरुण नेताम, संभागीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, सजेंद्र प्रसाद मरकाम, जिला अध्यक्ष सरगुजा भानु प्रताप सिंह मरकाम, रामप्रकाश सिंह पोर्ते, जिला अध्यक्ष सूरजपुर विजय सिंह मरपच्ची,गोंड कर्मचारी कल्याण परिषद अध्यक्ष- चंद्र विजय आरमो, मनमोहन सिंह उरेती, रिझन सिंह उरेती, करमचंद आयम जी,संभागीय पदाधिकारी कवल बिहारी टेकाम,अनुक प्रताप सिंह टेकाम, हुल सिंह आयम, हेमंत सिंह मराबी, सुरेंद्र सिंह करियाम, जिला अध्यक्ष युवा प्रभाग राजा क्षितिज उइके, आशीष कुशरो, धरम मराबी, बंटू मराबी, जंगसाय पोया, सरपंच- धर्मजीत सिंह पोया, हीरा सिंह टेकाम,संतलाल उर्रे,शिवप्रसाद सिंह जी शामिल रहे।मंच का संचालन हुल सिंह आयम एवं विजय सिंह मरपच्ची के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments