नई दिल्ली/ जल जीवन मिशन पूरे देश में ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण मील पत्थर प्राप्त करने की गति और पैमाने के साथ काम कर रहा है। मिशन विशेष, रूप से बालिकाओं के लिए, अत्यधिक स्वास्थ्य और शैक्षिक लाभों के साथ महिलाओं के कठिन परिश्रम को कम करने में सहायक रहा है। अब तक पूरे भारत में 14.31 करोड़ 74 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को कवर किया गया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रणनीतिक संचार दृष्टिकोण की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए नीति आयोग, वैश्विक स्वास्थ्य रणनीतियाँ और व्यवहार अंतर्दृष्टि इकाई के सहयोग से जल जीवन मिशन के लिए सर्वोत्तम व्यवहार प्रथाओं और एकीकृत संचार रणनीति का संग्रह जारी किया। ये अभूतपूर्व दस्तावेज पूरे देश में पानी की पहुंच और प्रबंधन में क्रांति लाने के लिए मिशन के अथक प्रयासों और रणनीतिक दृष्टिकोण को समाहित करते हैं।
विस्तृत दस्तावेजों को सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) प्रथाओं को मिशन के प्रमुख उद्देश्यों के अनुरूप कुशलतापूर्वक तैयार किया गया है। उन्नत आईईसी प्रथाओं के लिए रोडमैप बनाने पर फोकस करते हुए ये दस्तावेज सकारात्मक सामुदायिक भागीदारी पर बल देते हैं और सकारात्मक व्यवहारों को प्रोत्साहित करने के लिए सूक्ष्म पर्यावरणीय परिवर्तनों पर एक खंड शामिल हैं।
जल जीवन मिशन के मूल सिद्धांतों के अनुरूप विकसित करने समेकित सर्वोत्तम प्रथाओं और संचार रणनीति में स्वच्छ पेयजल को एक आवश्यकता के रूप में चैंपियन बनाने की कोशिश की गई है और किस तरह नलों के माध्यम से जल का प्रावधान करने से विशेष रूप से महिलाओं और युवा लड़कियों की सदियों पुरानी नीरसता समाप्त हुई है। मिशन ने महिलाओं को केंद्र बिन्दु में रखा है जहां वे निर्णय निर्माताओं की भूमिका निभा रही हैं। गांवों की महिलाएं कार्यक्रम की निगरानी कर रही हैं और ग्रामीण जल आपूर्ति परिसंपत्तियों का प्रबंधन कर रही हैं। लक्षित सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन संचार एसबीसीसी के माध्यम से ‘हर घर जल’ कार्यक्रम का उद्देश्य एक जन आंदोलन बनाना है जहां समुदाय जल संरक्षण, स्रोत सुदृढ़ीकरण और इसके विवेकपूर्ण उपयोग में भाग लेता है ताकि लंबे समय तक सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
जल जीवन मिशन सर्वोत्तम व्यवहारिक प्रथाओं का संग्रह – प्रगति और उपलब्धियों की व्यापक अंतर्दृष्टि: यह संग्रह जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्राप्त समर्पण और प्रगति का एक प्रलेख है। यह व्यापक संग्रह मिशन की उपलब्धियों, चुनौतियों से निपटने और ग्रामीण समुदायों पर परिवर्तनकारी प्रभाव का गहन विश्लेषण प्रदान करता है। आधारभूत अवसंरचना के विकास से लेकर स्थानीय समुदायों के सशक्तिकरण तक रिपोर्ट “हर घर जल” सुनिश्चित करने के मिशन की प्रतिबद्धता को दिखाती है।