Monday, August 25, 2025
Homeभारत"संविधान दिवस" के अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर की 125 वीं जयंती...

“संविधान दिवस” के अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर की 125 वीं जयंती कृषि विभाग में धूमधाम से मनाया गया

         विजय सिंह मरपच्ची/सूरजपुर :- विगत दिनांक 26 नवंबर 2023 को संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 26 नवम्बर को कृषि विभाग सूरजपुर में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम शुरुआत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के छाया चित्र में पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर किया गया।।

कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से संविधान दिवस मनाया गया।

     भारत सरकार द्वारा डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।संविधान सभा ने 2 साल,11 महीने और 18 दिन में हमारे संविधान को तैयार किया है। 1949 में 26 नवम्बर के दिन ही भारतीय संविधान को संविधान सभा मे,अंगीकृत,अधिनियमित किया गया है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 मे संविधान दिवस मनाया गया। डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद करने के लिए और समाज मे संविधान के महत्व को प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से संविधान दिवस मनाया जाता है।

      संविधान दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महादेव लहरे (PWD अधिकारी सूरजपुर), अनुज धृतलहरे,दुरेश साय पैकरा उपसंचालक संचालक कृषि विभाग सूरजपुर, संदीप सिन्हा उपसंचालक कृषि,अशोक कुमार सोनवानी कृषि विकास अधिकारी व ज़िला अध्यक्ष अजाक्स, विजय सिंह मरपच्ची ज़िला अध्यक्ष गोंड महासभा सूरजपुर व मीडिया प्रभारी सर्व आदिवासी समाज, हरिश्चंद्र चतुर्वेदी कृषि विकास अधिकारी,कौशल कुमार ठाकुर लेखापाल कृषि विभाग,धीरेंद्र कुशवाहा कृषि विकास अधिकारी,दीपक कौशलेंद्र मरकाम, महेश पैकरा, यशोदा पैकरा, सत्यप्रकाश पैकरा शामिल रहें।

     कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सोनवानी जिला अध्यक्ष अजाक्स एवं आभार व्यक्त महेश पैकरा जिला उपाध्यक्ष अजाक्स सूरजपुर के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments