Wednesday, August 27, 2025
Homeछत्तीसगढ़कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले राजधानी के शिल्पकार...

कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले राजधानी के शिल्पकार श्री बैरागी को किया सम्मानित

रायपुर : कलेक्टर डॉ सर्वेेश्वर भुरे ने राजधानी वासी श्री सुरेन्द्र बैरागी को विगत 05 अक्टुबर को सम्मानित किया । श्री बैरागी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। इसके लिए उनके द्वारा नारियल के खोल से इको-फ्रैंडली कटोरियां, कप, साबुन दानी जैसे प्रोडक्ट बनाकर निःशुल्क वितरित की जाती है।

डॉ भुरे ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि श्री बैरागी और उनके परिवार द्वारा जो कार्य किया जा रहा है अपने आप मे अनूठा है। पूरे समाज को, विशेषकर नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आज प्लास्टिक के कारण हमारे आस-पास का वातारण दूषित हो रहा है जिसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। उनकी पहल से आम जनता को प्लास्टिक का विकल्प मिलेगा और वे उसका कम उपयोग करने प्रेरित होंगे।

 उल्लेखनीय है कि रायपुर में रहने वाले सुरेंद्र बैरागी और उनके परिवार ने शहर को  प्लास्टिक मुक्त करने के लिए एक अनोखी पहल की है। फाफाडीह में रहने वाले सुरेंद्र बैरागी पर्यावरण संरक्षक है और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति लोगो में जागरूकता लाने का प्रयास करते हैं।

श्री बैरागी ने बताया कि मंदिरों में बड़ी मात्रा में नारियल उपयोग होता है और इसकी खोल इस्तेमाल के बाद अनुपयोगी हो जाता है। उन्हें इनसे विभिन्न प्रकार के उपयोगी चीजे बनाने का आइडिया आया और वह इस नारियल के वेस्ट खोल से बेस्ट बनाने में जुट गए। सबसे खास बात यह है कि नारियल से बनी इन चीजों को वह मुफ्त बांटते है।  नारियल के बर्तन के साथ ही वह टेबल लैंप चूड़ियां जैसी कलात्मक चीजे भी बनाते है। साथ ही सुरेंद्र जी की पत्नी आशा पुराने कपड़े, चादर या फिर अनुपयोगी कपड़ों से थैला सिलने का कार्य करती हैं और सुरेंद्र अपने मित्रों और बच्चों के साथ इन थैलों को बाज़ार में बांटते हैं। श्री सुरेंद्र कहते हैं कि वह नारियल से बनी इन गुमटियों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक के दोने के जगह नारियल से बनी कटोरियों के उपयोग करने के लिए दुकानदारों को आग्रह करते है। पूर्व मे जिला प्रशासन द्वारा सोशल अकाउंट से श्री बैरागी पर आधारित पोस्ट किया गया था। जिसे काफी सराहना मिली तथा 20 लाख से अधिक लोगों द्वारा यह वीडियों देखा तथा 38 हजार लोंगो ने शेयर किया।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments