Saturday, April 19, 2025
Homeछत्तीसगढ़बलौदाबाजार के आपदा पीड़ित 13 परिवारों को 52 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार के आपदा पीड़ित 13 परिवारों को 52 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार : प्राकृतिक आपदा से मृत 13 लोगों के निकट परिजनों के लिए 52 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 3 अक्टूबर एवं 4 अक्टूबर 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में सोनमति बांगड़े यादव पति स्व. राजेश बांगड़े यादव, निवासी ग्राम पंडित दिनदयाल शांति नगर भाटापारा,तहसील भाटापारा, ललिता ध्रुव पति स्व. चोलाराम ध््राुव निवासी ग्राम खपरी एस, तहसील भाटापारा, दाउलाल यादव पिता भागीरथी यादव, निवासी ग्राम पौंसरी, तहसील भाटापारा, जगतू यादव पिता स्व. तीरथ यादव, निवासी दाउकृष्ण कुमार वार्ड भाटापारा तहसील भाटापारा, पुन्नी बाई चक्रधारी पति स्व. रामप्रसाद चक्रधारी निवासी ग्राम करहीबाजार, तहसील भाटापारा,रेखा ध्रुव पति स्व. दिलेश्वर ध््राुव निवासी ग्राम भरूवाडीह तहसील बलौदाबाजार, मधु पिता राजा उर्फ बिज्जू देवार निवासी ग्राम बलौदाबाजार, तहसील बलौदाबाजार, बुधियारिन बाई पति स्व. परसराम निवासी ग्राम रोहांसी,तहसील पलारी, अश्वनी कुमार पिता नैनदास,निवासी ग्राम बोईरडीह, तहसील पलारी, अर्जुन पिता सुखीराम निवासी ग्राम रोहांसी, तहसील पलारी, घुरवा रात्रे पिता विश्राम रात्रे निवासी ग्राम गिधपुरी, तहसील पलारी, धमेन्द्र ध्रुव पिता स्व. मनीराम ध्रुव, निवासी ग्राम ओड़ान, तहसील पलारी एवं टीकाराम पिता छोटूराम यादव, निवासी ग्राम जुनवानी, तहसील पलारी शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग में जलने, आंधी तुफान में दिवाल  गिरने, कुंआ, तालाब, नहर, नाला, नदी के पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home